गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

"वो दिन क्या गए ,जैसे सबकुछ चला गया हो"

 वो दिन क्या गए ,जैसे सबकुछ चला गया हो ,

 अमावस्या की रात में जैसे चाँद कही खो गया हो ,
वो हँसी-ख़ुशी के दिन ,वो रूठने मनाने के दिन ,
कुछ समय के बाद जैसे कही खो गए हो ,
बदलता कोई तो शिकायत भी होती ,
पर शिकायत करू भी तो किसकी ,
खुद जो बदल चूका हूँ मै ,
कुछ कसमे -वादे किये तो साथ में थे ,
अब कसमे -वादे सब मेरे ,
बाकी सब तोड़ इन्हे कही खो चुके है ,
जिन्दगी की इस दौड़ में एक -दूजे को छोड़ चुके है ,
वो दिन क्या गए ,जैसे सबकुछ चला गया हो ,
अमावस्या की रात में जैसे चाँद कही खो गया हो ,
शिकवा नही की वो अब छुट चुके है ,
गिला तो इसका है की वे भूल चुके है ,
रिश्तो डोर में जहाँ कभी ,
पुरोते थे अपनेपन के मोती ,
दुनिया की कसमकस में वो डोर ,
जैसे टूट गई है ,
मोती वो प्रेम के अब बिखर चुके है ,
वो दिन क्या गए जैसे सबकुछ चला गया हो ,
अमावस्या की रात में जैसे चाँद कही खो गया हो /
------संजय जाटव------

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

"जिन्दगी के इस सफर में"

बीते दिनों के कुछ पल ,
गर बातो ही बातो में ,
याद आ जाए तो समझो ,
तुमे अपनों की याद आती है ,
गर अनायास ही झलक जाए ,
अश्रु आँखों से तो समझो ,
तुम्हे अपनों की याद सताती है ,
किन्ही ओरो की आदतों में ,
झलक जाए किसी की आदत ,
तो समझो उनकी बाते तुममे जिन्दा है ,
भरी भीड़ में न चाहकर भी ,
समझ बैठो खुद को अकेला ,
तो समझो कोई अपना तुम खो चुके हो ,
गेरो की आवाजो कभी लग जाए ,
बहुत ही सुनी सी अपनी सी ,
तो समझो तुम्हारी रूह अब तक ,
उन आवाजो की दीवानी है ,
गर रहो लाख व्यस्त तुम ,
पर हर कम में अपनों की खुसी ढूंढते हो ,
तो समझो तुम्हे अपनों की हर दम ,
फिकर रहती है हर हाल में ,
कुछ पाकर भी कुछ न समझो ,
तो तुम बहुत कुछ खो चुके हो ,
बहुत कुछ होकर भी न दिखाना ,
बहुत कुछ होकर भी कुछ न होना ,
गर यही राह है तुम्हारी तो समझो ,
जिन्दगी कुछ -कुछ जीना ,
तुम्हे आ गया है ,
दूर होकर भी कोई तुम्हारे हरदम ,
गर पास है तो समझो ,
अपनों की कीमत तुम जन चुके हो ,
गर आ निकल पड़े अश्रु -धारा,
अनायास ही तो समझो ,
तुम्हे अपनों की याद बहुत आती है /
------संजय जाटव------

मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

मेरा गाँव और मेरा बचपन ................


"मेरे गाँव ने समेटे रखा ,यादो का जहां वो सारा"
जन्मा जहाँ और पाया दुलार ढेर सारा ,
आँखे खुली और देखा जहाँ से संसार यह सारा ,
बचपन बिता जहाँ , रह गया अब याद बनकर ,
बचपन में वो माटी से खेलना ,
देख पानी उस पर टूट जाना ,
कितना प्यारा था वो बचपन ,
न कल की फिकर थी न आज का चिन्तन ,
माँ की ममता और पिताजी का कन्धा ,
बस यही तो था मेरा धंधा ,
सुबह -सुबह वो चिड़िया की चहके ,
सूरज की रौशनी में ओस की बुँदे ,
लगती थी मानो जैसे मोती हो कोई ,
बचपन के वो खेल भी कहाँ भुला पाया हूँ ,
मिटटी में पानी मिला जहाँ छोटा सा घर बनाता था ,
लुका छुपी का खेल भी मन को कितना भाता था ,
समय भी संग-संग चल रहा था ,
छीन खिलोनो और खेलो को ,एक जगह ले गया ,
सुध न थी की क्या चल रहा है ,
बैठे थे कुछ बच्चे मै भी बैठ गया ,
थमा श्यामपट्ट हाथो मै चोक से कुछ बनाया था ,
घर गया तो बताया बेटा आज स्कुल गया था,
तब जाना की स्कुल था और छड़ी वाले टीचर ,
वर्षा हो या ठण्ड फिर तो स्कुल ही मन को भाया था ,
भरी बरसात मे कीचड़ रोंधकर कई बार जो स्कुल गया था ,
बचपन बिता जिस गाँव मे ,
बालकपन भी उसी मे बिता ,
अब तक जोड़ चूका पुस्तक पेन से नाता था ,
घर नहीं ,पर खेत मे बैठकर पड़ना मन को भाता था ,
खेतो की हरियाली और पेड़ो की मुस्कराहट ,
चिड़िया की चाहको और बगुले की आहट,
खेतो मे छल-छल करता सिचाई का जल ,
गेंदों पर मंडराता भंवरा और मेड़ पर पड़ा वो हल ,
कुछ नाते इन सब से बन गए थे ,
आम का वह पेड़ जैसे रोजाना इंतजार करता था ,
बैठ जिसके निचे मै ढलते सूरज को तकता था ,
शांति का गढ़ जो मैंने पा लिया था ,
प्रकृति की मुग्धता को पहचान लिया था ,
सुबह जितनी सुहानी होती थी ,
उतनी ही शाम भी होती थी ,
शाम होते ही उड़ती धुल मे,
गायों की हलचल होती थी ,
ढलते सूरज की रौशनी मे ,
लोटते पंछियों की सुरमय आवाजो मे ,
गो-खुरो के वो चिन्ह ,
आज भी प्रतीत होते है ,
शाम होते ही जो गायो की फिकर होती थी ,
खिला चारा जिनको माँ संतुष्ट होती थी ,
रहा बचपन जिस पावन माटी मे ,
और बालकपन भी जिसमे बीत गया ,
वही पावन गाँव मेरा ,
कॉलेज हेतु छुट गया ,
आज सब कुछ बदल गया है ,
पर मेरा बचपन ,मै और मेरा गाँव ,
आज भी यादो मै है ,
छुट्टियों में जाते ही जहाँ ,
सारे द्रश्य उभर आते है ,
कंक्रीट में दबी वो धुल और ,
गो-खुर कहीं नजर न आते है ,
जाता हूँ खेतो पर तो अनायास ही ,
सारे दिन वो याद आते है ,
बयां करता है वह ,
आम का पेड़ अपनी नाराजगी ,
खेत भी गुस्साए है मुझसे ,
फसल को चाहे नया सा लगूं ,
पर खेत के लिए तो में वही हूँ .............
-----संजय जाटव-----

रविवार, 16 दिसंबर 2012

"बिन किसीके , यह जग अधुरा लगता है"


बिन किसीके ,
यह जग अधुरा लगता है ,
बिन किसीके ,
पूर्णिमा का चाँद भी कहा पूरा लगता है ,
सब कुछ वही तो है ,
फिर क्यों ? सब कुछ अधुरा लगता है ,
सावन आता है , चला जाता है ,
पता ही नहीं च
लता हरियाली आक़े चली भी गई ,
क्या सच में हरियाली आई भी थी ?
फिर इस प्रकृति का श्रंगार हुवा भी था ,
मुझे तो वह सब स्वप्न लगा ,
पंछी तो अब भी गाते है ,
पर अब तान उनकी कुछ बदली सी लगती है ,
समीर अब भी चलती है ,
पहले चलती थी मदहोशी में ,
अब खामोसी में ,
पहले भी कोई रोता था ,
जताने के लिए ,मनाने के लिए ,
वाही दौर अब भी जारी है ,
अब भी कोई रोता है ,
छुपाने के लिए ,दबाने के लिए ,
फिर मानस पर एक ही ख्याल आता है,
बिन किसीके ,
सबकुछ अधुरा लगता है ,
फिर सोचता हूँ मनुष्य की पीड़ा ,
यह फूल ,भँवरे ,समीर ,वादियाँ केसे जानते है ?
यह फूल न सही पोधा तो वाही है ,
फिर क्यों ? फूलों ने महकाना छोड़ दिया ,
भँवरे तब भी गुनगुनाते थे ,मंडराते थे ,
अब आवाज उनकी कर्कस लगती है ,
वादियों की शमा को क्या हुवा ?
इन वादियों को भी इंतजार है किसीका,
अरे ! इस समीर को क्या हुवा ?
बहारे बिखेर देने वाली ,
अब सब कुछ समेटे बैठी है ,
अरे ! यह क्या ? सरे तीज -त्यौहार निकल गए ,
में तो समझा यह सब स्वप्न था ,
फिर मानस पटल पर इक ही ख्याल आता है ,
बिन किसीके यह जग अधुरा लगता है .........
------संजय जाटव --------

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

"कुछ यादे बहुत खास होती है"

कुछ यादे बहुत खास होती है ,
जो हर घडी,हर पल मेरे पास होती है ,
बीते जिन्हें चाहे अरसा हो गया हो ,
लगता तो येसे है जेसे अभी ही वो पल गया हो ,
कुछ यादे जो जीवन के रंग बता जाती है ,
कुछ यादे जो अपनों की याद दिला जाती है ,
कुछ यादे जो बहुत खास होती है ,
कुछ होकर भी बहुत कुछ बन मेरे साथ होती है ,
दिन ,महीने,साल भले ही बीते चुके होते है ,
वर्षा ,वसंत ,ग्रीष्म चाहे बदल चुके होते है ,
पर ये यादे हमेशा नूतन बनी रहती है ,
बीते समय को समेटे हुए ,
कुछ खास पालो को संजोए हुए ,
लगता तो येसा की समय शायद ,
बिता था इन्ही पालो में सिमट जाने के लिए ,
वह खास समय ही मेरी याद होती है,
जो दिन - रात ,हर पल ,हर घडी मेरे साथ होती है ,
बीते अरसे की जो जान होती है ,
बस वही मेरी याद होती है ,
उन यादो को भूल से भी न भुला पता हूँ ,
कोशिश करूँ भुलाने की फिर तो भुला ही न पाता हूँ,
अजीब सी आहट छुपी उन यादो में होती है ,
याद आते ही सब कुछ भुला जाती है ,
याद आते ही न जाने कब ,सब कुछ सुनशान सा लगने लगता है ,
वो यादे जो संजोए कुछ पल होती है ,
किसी की उम्मीदों पर फिरा कुछ जल होती है,
कुछ मस्तियो और गमो की हलचल होती है ,
किन्ही अपनों के साथ बिताए कुछ पल होती है ,
निस्वार्थ दोस्ती पर स्वार्थता का छल होती है ,
समाज की रूढ़िवादियो में दबी कोई हलचल होती है ,
आपनो से बिछड़ जाने का गम होती है ,
बदलते नित -निरंतर समय की पहल होती है ,
जिन्हें याद करते ही सदिया वापस आ जाती है ,
जिन्हें याद करते ही समय चक्र घूम सा जाता है ,
जिन्हें याद करते ही अपनों का साथ पा लेता हूँ ,
जो याद आते ही लगता है जेसे सब कुछ मैंने पा लिया है ,
जो याद आते ही लगता है जेसे सब कुछ मैंने संजो लिया है ,
कुछ यादे बहुत खास होती है ,
जो मेरे पल हर दम साथ रहती है .........संजय जाटव.......

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

"मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान"

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान ,
मध्यप्रदेश का गौरव ,भोपाल की शान ,
चाचा नेहरु व मौलाना आजाद की स्मृति का निशान ,
बने जहाँ अभियंता कई ,पल रहे जहाँ कई अरमान ,
राजधानी की हरियाली में बसा एक नया जहान,
हमारा प्यारा मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान ,
आता है हर कोई यहाँ ,सावन की बहार में ,
वर्षा की बूंदों और ठंडी सी हिसार में ,
नए सपने ,नए दोस्त ,एक फिर नया जहान,
हर कोई करता है शुरू जहाँ फिर एक नई उड़ान ,
यही है हमारा .....
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान
समेटे है जो पूर्व अभियंताओ की यादो के निशान ,
भारतवर्ष के कोने -कोने से समेटे जिसने अरमान ,
हर भाषा ,हर तहजीब ,हर राज्य का यह इमान ,
हुए कई अभियंता येसे कर दिया जिनने इसका ऊँचा नाम ,
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के खोले जिसने आगमन के द्वार ,
राष्ट्र निर्माण में दे रहा जो अहम योगदान ,
हमारा प्यारा मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान,
यह सिर्फ संस्थान नहीं ,घरोंदा है यादो का किसी के लिए ,
यह सिर्फ कोलेज नहीं ,यादो को समेटेगा हम सब के लिए ............
बरगद का वह पेड़ ,कहाँ भूल पाएंगे ,
टपरे की वह कोफी और टी. ओ. की आई.मस्ती ,
प्रथम वर्ष में वो सेक में पकड़ कर लाया जाना ,
बिन कारण ही वो जी.टी. का लगा देना ,
इसी बीच वो लेक-व्यू का वो नजारा,
मंद-मंद समीर में तालाब का किनारा ,
हरी भरी घाटी और पुरातनी वो यादे ,
मातामंदिर का यह चौराहा और डी.बी में .मस्ती ,
हर एक मेनिटियन का कुछ यही है नाताबाना ,
जिसे समेटे रखेगा हमारा प्यारा ,
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान.......
एक मेनिटियन की कलम से -------संजय जाटव-----

गुरुवार, 29 नवंबर 2012

"जब -जब अपनों की याद आई , तब-तब मैंने लिखना चाहा"


जब -जब अपनों की याद आई  ,               
                         तब -तब मैंने रोना चाहा ,
         जब-जब समय ने धोका दिया , 
                     तब -तब मैंने लिखना चाहा , 
         जब-जब अपनों की याद आई ,
                     तब-तब मैंने लिखना चाहा , 
       हर लम्हों और यादो को मैंने , 
                   हर दम लिखना चाहा , 
      लिखना ही मेरी जिन्दगी है ,
                 मेरी आँखों में कभी आंसू तो कभी नमी है , 
     इन आंसुओ को मैंने हर दम लिखना चाहा , 
                 जब-जब दुनिया ने नाता तोडा , 
     कुछ अपनों और परायो ने छोड़ा ,
             तब -तब मैंने लिखना चाहा ,
       मेरी जिन्दगी में जब- जब कोई नयी शुरुवात हुई ,
                या छाया हो गम का अँधेरा ,
       हर घड़ी ,हर लम्हे को मैंने ,
                   तब-तब लिखना चाहा ,
     लिखना ही मेरी जिन्दगी है , 
                अतीत की यादो को पड़ना मेरा शोक ,
      अतीत की इन यादो मैं मैंने  हर दम डूबना चाहा , 
                          जब -जब अपनों की याद आई ,
        तब-तब मैंने लिखना चाहा , 
                      किनारों से कस्ती और कस्ती से फिर मस्ती तक, 
  खेतो से खलिहानों तक और खलिहानों से फिर बगियानो तक,  
                         चिड़िया की चाहको और सरसों की महकती फसलो तक ,
    सावन के हिलोरे और गाँव की माटी तक ,
                       उगते सूरज से ढलती  शाम तक ,
   माँ की लोरी से पिताजी की उम्मीदों तक ,
                  मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान के प्रांगण से गाँव की यादो तक, 
 इन यादो को मैंने हर दम लिखना चाहा ,
         जब-जब अतीत की याद आती है ,
      मेरी आंखे नम हो जाती है ,
स्कुल के उन दिनों को मैंने ,
       हर दम लिखना चाहा,
जिन स्कूली दिनों को मैंने हमेशा जीना चाहा  , 
       पर .................................,
   आँखों के इन आंसुओ ने मुझे ,
               हर दम रोकना चाहा , 
भीग जाते है आंसुओ में कागज सारे ,
          और कलम रोने पर मजबूर हो जाती है,
आंसुओ से भीगे इन कागजो , 
          और रोती कलम ने मुझे हर दम रोकना चाहा ,
जब-जब अपनों की याद आई ,
        तब -तब मैंने लिखना चाहा ....